पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पांच जिलों की पुलिस लाइन में खुलेगी लाइब्रेरी

पांच जिलों की पुलिस लाइन में खुलेगी लाइब्रेरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसाररेंज के पांच जिलों की पुलिस लाइन में लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसमें कानून के साथ हर तरह की पुस्तकों के अलावा न्यूजपेपर और मैग्जीन मयस्सर होंगी। हालांकि शासन ने इसके लिए फिलहाल कोई बजट आवंटित नहीं किया है। पुलिस विभाग के अफसरों ने लाइब्रेरी के लिए भवन तलाशना शुरू कर दिया है। पुस्तकों के लिए दिल्ली के एक पब्लिकेशन से संपर्क साधा गया है। पुलिस के जवान कानून के अलावा साहित्यक और धार्मिक पुस्तकों का भी अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग की ओर से ही पुलिस लाइन में खुलने वाली लाइब्रेरी में पुलिसकर्मी अध्ययन कर सकेंगे।

लाइब्रेरी खोले जाने की प्रक्रिया विभाग में तेज हो गई है। हिसार पुलिस ने लाइब्रेरी के लिए भवन भी चिह्नित कर लिया है। इसके लिए विजिलेंस विभाग का खाली भवन प्रयोग में लाया जाएगा। इसमें एक बड़ा हॉल भी है। इस हाॅल में रैक आदि लगवाई जाएंगी, ताकि पुस्तकों को व्यवस्थिति तरीके से रखा जा सके। अन्य जिलों में भी लाइब्रेरी के लिए भवन तलाशने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस विभाग में बनने वाली लाइब्रेरी में कानून की पुस्तकों को अलावा साहित्य, धार्मिक, मनोरंजक, पुराने साहित्यकारों की भी पुस्तकों होंगी। सभी तरह के हिंदी अंग्रेजी के न्यूज पेपर के साथ मैग्जीन भी मुहैया कराने की तैयारी है। पुस्तकों के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा दिल्ली के एक पब्लिकेशन से संपर्क ही नहीं किया गया बल्कि पुस्तकों कैटलॉग भी मंगवा लिए गए हैं।

पुलिस कल्याण गोष्ठी में आईजी ने जारी किए थे निर्देश

पुलिसके जीओ मैस में आयोजित रेंजस्तरीय कल्याण गोष्ठी में फतेहाबाद के एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया था। इस पर आईजी अनिल कुमार राव ने सभी जिलों के एसपी को पुलिस लाइन में लाइब्रेरी खोले जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इसकी प्रक्रिया शुरू की गई।

लाइब्रेरी के लिए शासन से नहीं मिला कोई बजट

रेंजके पांचों जिलों के पुलिस विभाग में बनने वाली लाइब्रेरी के लिए शासन की ओर से कोई बजट जारी नहीं किया गया है। लाइब्रेरी पर व्यय होने वाली धनराशि की इंतजाम पुलिस विभाग स्वयं करेगा। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस लाइन में स्थापित होने वाली लाइब्रेरी में पुलिसकर्मियों के साथ आमजन को भी प्रवेश की योजना है। इसके लिए लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। पुस्तक प्रेमियों को इसका लाभ मिल सकता है।

{डिमांड के बाद पुलिस महा निरीक्षक ने शुरू कराई पहल

खबरें और भी हैं...