अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में आर्यन स्कूल के बच्चों ने 25 पदक जीते
हिसार | अंतरराष्ट्रीयसाइंस ओलंपियाड में आर्यन स्कूल के विद्यार्थियों ने 9 स्वर्ण, 8 रजत 8 कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्या अनीता भंडारी ने बताया कि कक्षा दूसरी अरनव ने स्वर्ण, सात्विकी ने रजत, मोहित नैन ने कांस्य, तीसरी के सक्षम ने स्वर्ण, अभिसार ने रजत, भूमिका ने कांस्य, चौथी की कीर्ति ने स्वर्ण पदक, पांचवीं की अवनि ने स्वर्ण, लवीश ने रजत, दीक्षांत ने कांस्य, छठी की तमन्ना ने स्वर्ण, हर्षित ने रजत नेहा ने कांस्य, 7वीं के ध्रुव ने स्वर्ण, संध्या ने रजत धैर्य ने कांस्य, 8वीं के रुचित ने स्वर्ण, आर्यन ने रजत छवि ने कांस्य, 9वीं के दीपांशु ने स्वर्ण, जाह्नवी ने रजत शिवांक ने कांस्य, 10वीं के आदित्य धारीवाल ने स्वर्ण, अनिरुद्ध जाखड़ ने रजत पीयूष ने कांस्य पदक जीता।