ब्रेकर पर उछल कार पलटी, महिला की मौत
जिला परिषद ब्लॉक समिति के सदस्यों ने ली शपथ
हांसी | जमावड़ीके एक परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे की है। जमावड़ी का सतीश परिवार के सदस्यों के साथ हाजमपुर से जमावड़ी वापस रहे थे। रास्ते में रेलवे फाटक के पास ब्रेकर पर उसकी गाड़ी पलट गई जिसमें वह सभी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल संगीता और सतीश को हिसार रेफर कर दिया। जहां रास्ते में संगीता की मौत हो गई। अस्पताल में सतीश ने पुलिस को बताया हैं कि वह हाजमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात को लगभग 10 बजे घर के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी के आगे एक डंपर चल रहा था। जब उनकी गाड़ी रेलवे फाटक के पास पहुंची तो डंपर के आगे चलने की वजह से उनके ड्राइवर को स्पीड ब्रेकर नहीं दिखा। स्पीड ब्रेकर में गाड़ी जंप होकर खेत में पलट गई। इससे गाड़ी में सवार अंशी, अंशु, सन्नी, बाला देवी, सतीश और संगीता घायल हो गए।
करनाल में हुए कार्यक्रम में शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को शपथ दिलवाई।
छह लोग हुए घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी