हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का धरना-प्रदर्शन समाप्त
हिसार | हरियाणाकर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जल अभियांत्रिकी मंडल नं. 2 के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है। इसलिए धरना समाप्त कर दिया गया है। यह जानकारी प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने दी।