भारत विकास परिषद का मेडिकल सेवा कैंप 14 को
भारतविकास परिषद विवेकानंद शाखा, हिसार की ओर से नि:शुल्क मेडिकल सेवा कैंप, रक्तदान शिविर एवं कृत्रिम अंग वितरण समारोह 14 फरवरी रविवार को न्यू लाहौरिया स्कूल में होगा। इस दिन शाम को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाविप के अध्यक्ष राजेश जैन एडवोकेट ने बताया कि मेडिकल सेवा कैंप के दौरान भगत देवराज एडवोकेट, दुष्यंत सर्राफ, एसएल गर्ग, अजय तायल, सतपाल गोयल, मोहन लाल लाहौरिया, श्याम अग्रवाल, राकेश बंसल, डीडी गुप्ता, शांति देवी गर्ग, डाॅ. जेपी एस नलवा, सीए रामनिवास अग्रवाल, शिव कुमार गोयल, साधुराम बंसल, रामनिवास गोयल, रमेश सिंगल, डॉ. अशोक गर्ग आदि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कैंप में शहर के प्रमुख चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
शाम साढ़े पांच बजे से हास्य कवि सम्मेलन न्यू लाहौरिया स्कूल में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुष्यंत चौटाला मौजूद रहेंगे। हकृवि के वीसी डाॅ. कृष्ण चंद्र खोखर, गुजवि के वीसी प्रो. टंकेशवर कुमार, लुवास के वीसी मेजर जनरल श्रीकांत शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. डीएस सैनी, डाॅ. जगबीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। पावन सान्निध्य श्रीश्री 1008 ओमानन्द महाराज का होगा। समाजसेवी प्यारे लाल लाहौरिया, डाॅ. लवनीश गोयल, रीना सातरोडिया, सुंदर लाल गर्ग, पुनीत मैनी, प्रदीप अग्रवाल, सुनील बंसल, आरके बेरवाल, श्याम गुप्ता, जोगीराम सिहाग, सरदार रमिंद्र सिंह शंटी तथा पवन गिरधर भी समाराेह में शिरकत करेंगे।
येकवि रचनाएं प्रस्तुत करेंगे | हास्यकवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार, दिल्ली, गजेंद्र सोलंकी, दिल्ली, अनिल अग्रवंशी, दिल्ली, डाॅ. रमेश उपाध्याय, राजस्थान, चरणजीत चरण, हरियाणा, बलजीत कौर तन्हा, दिल्ली अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।