पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मेला ग्राउंड क्षेत्र में 10 दिन से पानी सप्लाई ठप, अफसरों पर केस कराने की दी चेतावनी

मेला ग्राउंड क्षेत्र में 10 दिन से पानी सप्लाई ठप, अफसरों पर केस कराने की दी चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलाग्राउंड सेक्टर में कई दिनों से पानी सप्लाई नहीं हो रही। ऐसे में सेक्टर वालों ने हुडा अफसरों से शिकायत की फिर भी सुनवाई नहीं हो सकी। चार दिन पहले पानी की लाइन की लीकेज चेक कराने के लिए भी गड्ढा खोदा गया था, वह भी काम नहीं हो सका। नाराज स्थानीय लोगों ने हुडा के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस केस करने की चेतावनी दी है।

सेक्टर की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के विनोद तोशावड़ का कहना है कि इसी हफ्ते सेक्टर में हुडा के अधिकारी भी आए थे, उन्हें भी समस्या के बारे में अवगत कराया था। इनका आरोप है कि 10 दिन से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। जब लोगों को लगा कि मिलगेट चाैक पर लाइन लीकेज हो सकती है, ऐसे में हुडा के सिविल वर्कस से जुड़े जेई और एसडीओ से भी शिकायत करके यहां लाइन चेक कराने को कहा। इसलिए मिलगेट चौक पर लाइन चेक कराने के लिए खुदाई तो हो गई, लेकिन काम ही पूरा नहीं हो सका। ऐसे में पानी सप्लाई भी नहीं पा रही।

तोशावड़ कहते हैं कि परेशान सभी सेक्टर वालों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस केस करने की चेतावनी दी है, हुडा के एक्सईएन जीएस ग्रेवाल को भी मामले की सूचना दे दी है। दूसरी ओर, एक्सईएन ग्रेवाल कहते हैं कि जब हमें जानकारी हुई तो संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। जल्द ही सेक्टर में पानी सप्लाई करा देंगे।

{जनता का आरोप, तीन दिन से लीक लाइन ही नहीं हो सकी दुरुस्त

खबरें और भी हैं...