पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 27 28 में प्लाईवुड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग

सेक्टर 27-28 में प्लाईवुड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर27-28 स्थिति चन्नी प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें फैक्ट्री में रखी करीब लाखों रुपये का तैयार माल जल गया। भीषण आग में फैक्ट्री की दीवारें और दरवाजे भी खराब हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे। आग शॉर्ट से लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

समय करीब 6 बजे प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर चल रहा था। फैक्ट्री के एक कोने से आग की लपटें उठनी लगी। आग लगती देख फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते आग ने नजदीक रखी कच्ची प्लाई को अपनी चपेट में ले लिया। आग बेकाबू होते ही अधिकांश श्रमिक फैक्ट्री से बाहर गए। अाग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाया।

फायर हाईडेंट की कमी आग बुझाने का दौरान खलती है। गुरुवार को प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग के दौरान हाईडेंट की कम रही। नजदीक हाईडेंट होता तो दमकल को कई बार पानी लेेने के लिए भागना नहीं पड़ता।

राजपाल मांडू ने बताया कि फैक्ट्री में आग से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग में कच्चे माल के अलावा तैयार प्लाइवुड भी जलकर राख हो गई।

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में जुटी दमकल को पानी नहीं मिला। पानी लेने के लिए दमकल एक दो नहीं नौ बार पानी के लिए स्टेशन गई। इससे आग बुझाने में तीन घंटे का समय लगा। यदि पानी नजदीक होती तो आग को जल्दी बुझाकर नुकसान कम किया जा सकता था।

सेक्टर 27-28 स्थिति प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग।

खबरें और भी हैं...