पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरकार ने मांगें मानने पर दी सहमति तो काम पर लौटे एंबुलेंस संचालक

सरकार ने मांगें मानने पर दी सहमति तो काम पर लौटे एंबुलेंस संचालक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंबुलेंससंचालक तीन दिन बाद गुरुवार को काम पर लौट गए। चंडीगढ़ में दोपहर एंबुलेंस वेलफेयर एसोसिएशन यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर सिंह यादव ने मींटिंग की। इसमें एंबुलेंस संचालकों की सभी मांगें माने जाने पर सरकार तैयार हो गई है। मीटिंग से लौटकर एसोसिएशन के उप प्रधान जगमोहन ने जानकारी दी। इसके बाद एसोसिएशन ने एंबुलेंस की हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

चंडीगढ़ मीटिंग से लौटते एसोसिएशन के उपप्रधान जगमोहन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस संचालकों को भरोसा ही नहीं दिया बल्कि सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों को अवगत कराया। उन्होंने फाइल दिखाई। उन्होंने संचालकों को बताया कि इस मुद्दे पर वित्त मंत्री, परिवहन मंत्री से भी बात हो गई। उन्होंने बताया कि सरकार ने रोड टैक्स दो प्रतिशत वसूले जाने एवं पीजीटी पूर्णत: खत्म किए जाने का फैसला किया है। आगामी दिनों में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मोहर लग जाएगा। इसके बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा। इससे सभी एंबुलेंस संचालक सहमत दिखे। एसोसिएशन के जगमोहन सिंह ने बताया कि सरकार के फैसले से सभी जिलों को अवगत करा दिया है। इसके बाद हड़ताल वापसी का एेलान कर दिया। सभी एंबुलेंस संचालक अपने-अपने अस्पतालों में काम पर लौट गए। सरकार के साथ चंड़ीगढ़ में हुई बैठक के दौरान हिसार से जगमोहन, गिरीश, गुड़गांव से सुरेंद्र तंवर, पानीपत से राजवीर, सोनीपत से राजवीर सिंह, अम्बाला से हरेंद्र सिंह, दिल्ली से राशिद एवं आकाश सेठी मौजूद रहे।

2% रोड टैक्स और पीजीटी से भी संचालकों को मिली राहत

खबरें और भी हैं...