मैथ क्विज में रामानुजन टीम जीती
हिसार | केएलआर्य डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा छठी सातवीं के विद्यार्थियों के लिए मैथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रत्येक टीम के बच्चों ने सवालों को हल करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रोताओं की भूमिका वाले वर्ग ने प्रतिभागियों का अत्यधिक उत्साहवर्धन किया। श्रोता वर्ग से भी सवाल पूछे गए। विद्यालय प्रांगण में ज्ञान मनोरंजन का मिश्रित दृश्य दिखाई दिया। इस प्रतियोगिता में छठी कक्षा में रामानुजन टीम विजयी घोषित हुई सातवीं कक्षा की पाइथागोरस टीम ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या रश्मि मैंगी ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक समाज को प्रतिस्पर्धा के युग की संज्ञा दी जाती है।