एग्रीकल्चर कॉलेज में समारोह 18 फरवरी को
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर काॅलेज में 18 फरवरी को पारितोषिक वितरण समारोह होगा। काॅलेज के डीन डॉ. आरके पान्नू ने बताया कि समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के उप-महानिदेशक (बागवानी विज्ञान) डॉ. एनके कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि होंगे एचएयू के कुलपति डॉ. केएस खोखर अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर शैक्षणिक तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
समारोह में कॉलेज की मैगजीन तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियां 2014-15 नामक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। यह समारोह कार्यक्रम एग्रीकल्चर काॅलेज सभागार में सुबह 11 बजे आरंभ होगा जिसमें 600 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
हिसार। हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय का रामधन सिंह बीज फार्म 17 से 23 फरवरी तक किसानों के लिए बागवानी फसलों का प्रबंधन एवं नर्सरी प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। फार्म के निदेशक डॉ. आरसी पूनिया ने बताया कि प्रशिक्षण में सीटें सीमित होने के कारण किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान 17 फरवरी को एचएयू के गेट नंबर 3 के समीप स्थित रामधन सिंह बीज फार्म के कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।