जीजेयू में एनएसएस स्वयंसेवक सुधेश पूनिया को बनाया स्टूडेंट्स एंबेसडर
हिसार | जीजेयूमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सुधेश कुमार पूनिया को विश्वविद्यालय ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के लिए स्टूडेंट एंबेसडर बनाया है। सुधेश पूनिया विश्वविद्यालय की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान में अपना योगदान देंगे। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कॉर्डिनेटर प्रो. सुजाता सांघी ने बताया कि विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं अभियांत्रिकी विभाग के विद्यार्थी सुधेश पूनिया को पिछले दिनों राष्ट्रीय युवा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सुधेश पूनिया का समाजसेवा युवा गतिविधियों में काफी योगदान है। विश्वविद्यालय को उनको स्टूडेंट एंबेसडर बनाए जाने का काफी फायदा होगा। सुधेश पूनिया ने स्टूडेंट एंबेसडर बनाए जाने पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान का धन्यवाद किया।
सुधेश पूनिया