पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हार्दिक पटेल की तरह निपटें ट्रैक जाम करने वालों से : खोवाल

हार्दिक पटेल की तरह निपटें ट्रैक जाम करने वालों से : खोवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ओबीसीअधिकार मंच के प्रदेश संयोजक धर्मपाल खोवाल ने आरक्षण के नाम पर रेलवे ट्रैक रोकने वालों पर गुजरात आंदोलन के सूत्रधार हार्दिक पटेल की तर्ज पर कार्रवाई करने की मांग की है। खोवाल ने एक बयान में कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरक्षण के नाम पर उग्र आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल को जेल में डाला था, उसी प्रकार प्रदेश में शांति व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। जाट समाज के आरक्षण को केंद्र या राज्य सरकार के बजाए सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया था, लेकिन अब समाज के कुछ शरारती तत्व अपनी राजनीति चमकाने के लिए रेलवे ट्रैक रोककर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इससे केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही आमजन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...