सरकार अधिकारी आंदोलन की भाषा समझते हैं : किरमारा
हिसार | हरियाणारोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह प्रदेश में आंदोलन कर रहे वर्गों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का निवारण करें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से ऐसा रिवाज बन गया है कि सरकार एवं अधिकारी केवल आंदोलन की भाषा ही समझते हैं, जिस कारण आंदोलन करना हर वर्ग की मजबूरी बन गया है। किरमारा ने कहा कि प्रदेश में इस समय हर वर्ग आंदोलन कर रहा है और उन वर्गों से या तो बात नहीं की जा रही, या उनको आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है।