पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ट्रैक जाम करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो : हनुमान वर्मा

ट्रैक जाम करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो : हनुमान वर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ओबीसीयूथ ब्रिगेड के युवा प्रदेशाध्यक्ष हनुमान वर्मा ने कहा कि जाट समाज के आरक्षण को रद्द करना न्यायालय का फैसला था। आरक्षण के नाम पर अब जो लोग ट्रैक जाम कर रहे हैं, उनके साथ सरकार को सख्ती के साथ पेश आना चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे दायर किए जाए। वर्मा ने एक बयान में सवाल उठाया कि यहां पर प्रशासन सरकार चुप क्यों है। अगर कोई और संगठन या समाज अपनी जायज मांग के लिए इस तरह का विरोध जताता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है, फिर इन पर क्यों नहीं। सरकार को चाहिए कि इन पर सरकारी संपत्ति के नुकसान की रिकवरी डाले।

खबरें और भी हैं...