पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • संतों के नाम पर अवॉर्ड देगी सरकार : कृष्ण लाल पंवार

संतों के नाम पर अवॉर्ड देगी सरकार : कृष्ण लाल पंवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारसभी संतों एवं गुरुओं के जन्म दिवस समारोह सरकारी तौर पर मनाने के साथ-साथ इन्हीं संतों के नाम से अवॉर्ड देगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों का नामकरण भी इन्हीं संतों के नाम पर करेगी। यह बात हरियाणा के परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरु रविदास छात्रावास में आयोजित समारोह में कही। वे यहां रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम में 21 फरवरी को मनाए जाने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव समारोह का न्यौता देने आए हुए थे।

उन्होंने कहा कि संत-फकीर किसी जाति विशेष के होकर संपूर्ण मानव जाति के होते हैं जो समाज को मानवता का संदेश देते हैंं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एससी का 38 हजार का बैकलाग है। उन्होंने सभी विभागों से यह आंकड़ा एकत्रित किया है। हरियाणा सरकार आगामी भर्तियों में इस बैकलॉग को पूरा करेगी। समारोह का सं‍बोधित करते हुए अनुसूचित जाति एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि वर्तमान सरकार का फोकस अन्य के साथ-साथ एससी समाज का विकास है। हरियाणा सरकार इस समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की वे 21 फरवरी को रोहतक में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। इस मौके पर प्रो. छत्रपाल, डाॅ. आजाद सिंह तुर, एमए सारवान, विजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पंवार, रतन सिंह बडग़ुजर, जोगी राम खुंडिया, मान सिंह चौहान,नरेन्द्र शर्मा, कुलदीप काकड़ान,आनंद स्वरूप डाबला आदि उपस्थित रहे।

रविदास छात्रावास में मंत्री कृष्ण पंवार का स्वागत करती सुनीता दुग्गल अन्य।

खबरें और भी हैं...