स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई की
हिसार | एचएयूके कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित वार्षिक कैंप के चौथे दिन की शुरुआत योग से की गई। स्वयंसेवकों ने एनएसएस इंचार्ज डॉ. भगत सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने गांव के सरकारी अस्पताल के लिए श्रमदान भी किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त डाॅ. इंद्रजीत परुथी, एग्रोनॉमी विभाग के हेड डॉ. जगदेव सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की कार्य प्रणाली, मानव मूल्यों, सेवा भाव, योग, आदर्श व्यक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।