पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बसंत पंचमी : नामदेवधर्मशाला में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बसंत पंचमी : नामदेवधर्मशाला में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | बसंतपंचमी महोत्सव का आयोजन संत नामदेव धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि नामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस अवसर पर मोती राम र| मुख्यातिथि थे तथा हरिराम रोहिल्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजू मिराणिया, डॉ राजकुमार रोहिल्ला, रामकुमार खत्री तथा छोटूराम कायथ विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत नामदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्नान किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छींपी समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह खेलों में नाम कमाने वाले समाज के खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया। समारोह में नामदेव समाज के काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...