पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिर्जापुर में बसंत पंचमी पर कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | न्यूइंडिया कॉन्वेंट स्कूल मिर्जापुर में बसंत पंचमी का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने बसंत का स्वागत मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने पीले वस्त्रों में भाग लेते हुए अपने मनोभाव प्रस्तुत किए। स्कूल निदेशक निर्मल शर्मा और सुभाष शर्मा ने बच्चों को बसंत आगमन की बधाई देते हुए बसंती पंचमी के महत्व पर जानकारी दी। प्राचार्या बैनी गोदारा ने बच्चों के लिए विद्या, बुद्धि एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...