धरने पर डटे एंबुलेंस चालक, आईएमए का मिला समर्थन
हिसार | एंबुलेंसपर सरकार द्वारा बढ़ाए गए रोड टैक्स और पीजीटी वसूले जाने के विरोध में सोमवार से एंबुलेंस संचालक हड़ताल पर हैं। निजी अस्पताल से जुड़ी अधिकांश एंबुलेंस के पहिए थमे हुए हैं। दूसरे दिन एंबुलेंस संचालकों का टाउन पार्क के सामने धरना जारी रहा। मंगलवार को दोपहर धरनास्थल पर आईएमए की ओर से पहुंचे डाॅ. जेपी नलवा ने भी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल का समर्थन किया है। इसके अलावा परिणाम हास्पिटल के निदेशक स्वामी राजदास भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस संचालकों की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर एंबुलेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रांतीय उप्रप्रधान जगमोहन ने बताया कि सरकार की ओर से उनसे कोई मिलने नहीं आया। उनके पदाधिकारियों की स्वास्थ्य मंत्री से बात हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।