पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों पर वसूली के आरोप, व्यापारी बोले कार्रवाई हो

पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों पर वसूली के आरोप, व्यापारी बोले-कार्रवाई हो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगुरुमार्केट में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों पर जनरेटर रखवाने के नाम पर हर माह 200 रुपये की वसूली के आरोप व्यापारियों ने लगाए हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक कर पार्किंग ठेकेदार पर शर्तों के मुताबिक काम करने की हिदायत दी। इसके साथ ही व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यहां बता दें कि सोमवार को दुकान के अागे वाहन खड़े किए जाने के विवाद में ठेकेदार के कर्मचारियों और व्यापारी में झगड़ा हो गया था। इसी प्रकरण को लेकर न्यू राजगुरु और बिश्नोई मंदिर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र चुटानी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों, ठेकेदार अनिल श्योराण और नगर निगम के कर्मचारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में ठेकेदार को हिदायत दी कि अभी तक दो ही कर्मचारी हैं, इसलिए कर्मचारी बढ़ाओ तो ठेकेदार ने दो के बजाय पांच कर्मचारी रखने का आश्वासन दिया।

कर्मचारियों की ड्रेस के लिए डिमांड तो पार्किंग भी व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया। हालांकि मार्केट के प्रधान चुटानी ने आरोप लगाया कि अभी तक जनरेटरों को रखवाने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी की तरफ से वसूली किए जाने के मामले में स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसलिए पूरे प्रकरण में कार्रवाई के साथ ही नियमों के मुताबिक ही पार्किंग चलनी चाहिए। इसलिए बुधवार को सभी व्यापारी फिर से नगर निगम अधिकारियों से मिलेंगे।

^जो भी गिले शिकवे थे वह आपस में मिल बैठकर दूर कर दिए गए हैं। किसी भी कर्मचारी ने वसूली नहीं की है। न्यू राजगुरु और बिश्नोई मंदिर मार्केट में तीन कर्मचारियों और तैनात किए जाएंगे। पार्किंग के लिए 18 बैरियर मंगा लिए गए हैं, जोकि रखवाए जाएंगे। ऐसे ही अगले 10 दिनों के अंदर सभी कर्मचारी वर्दी में दिखेंगे।\\\'\\\' अनिलश्योराण, ठेकेदार, राजगुरु मार्केट पार्किंग

एसडीएम तक पहुंचा था मामला

एसडीएमअशोक बंसल से व्यापारियों ने सोमवार को शिकायत की थी। व्यापारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों की तरफ से अभद्रता किए जाने के आरोप लगाए थे और पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। ऐसे में एसडीएम ने पूरे प्रकरण में नगर निगम के ईओ अरविंद कुमार बिश्नोई के पास व्यापारियों को भेजा था। व्यापारियों ने निगम अफसरों से स्पष्ट कहा कि पूरे प्रकरण में कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो विरोध करेंगे।

देर शाम हुई कर्मचारी से मारपीट

राजगुरुमार्केट में मंगलवार देर शाम पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। पार्किंग ठेकेदार की किसी बाहरी व्यक्ति ने मारपीट हो गई। हालांकि बाद में ठेकेदार के कर्मचारी और संबंधित बाहरी ग्राहक में आपस में समझौता हो गया। व्यापारियों ने भी हस्तक्षेप किया।

^कुछ मामलों में व्यापारियों को ठेकेदार की तरफ से आश्वासन मिल चुका है, लेकिन जनरेटर रखवाने के एवज में ठेकेदार के कर्मचारी की तरफ से रकम लेने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसलिए फिर से नगर निगम अधिकारियो के समक्ष ठेकेदार काे बुलाकर वार्ता करेंगे। राजेंद्रचुटानी, प्रधान, न्यू राजगुरु और बिश्नोई मंदिर मार्केट एसोसिएशन।

खबरें और भी हैं...