पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयुष विभाग का चिकित्सा शिविर आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | बसंतपंचमी के अवसर पर 12 फरवरी को आयुष विभाग की तरफ से बुजुर्गों के लिए विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहर के मेला ग्राउंड स्थित प्राथमिक स्कूल में लगने वाले शिविर में बुजुर्गों की विभिन्न बीमारियों की जांच करके उनका इलाज किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सुशीला सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता प्रो. छत्तरपाल सिंह शिविर में मुख्य अतिथि होंगे जबकि भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार अध्यक्षता करेंगे। विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में आयुर्वेदिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इसके अलावा वृद्धावस्था में खून की कमी होने के कारण होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...