पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों का महापड़ाव तीसरे दिन भी जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सभा कल दिखाएगी ताकत

सोमवार को एक बार फिर से किसान अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। लघु सचिवालय पर चल रहे महापड़ाव पर सैकड़ों किसान जुटेंगे और अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। बाकी कृषि मंत्री के खोखले बयानों से किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला किसानों को उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई चाहिए।

यह बात हिसार आयुक्त कार्यालय पर चल रहे किसान-मजदूर पड़ाव के तीसरे दिन संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि करनाल में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सफेद मक्खी से खराब फसलों का मुआवजा शीघ्र जारी करने की बात कही है। परंतु ऐसे बयान तो कृषि मंत्री पहले भी दे चुके हैं। सच्चाई यह है कि सरकार ने अभी तक जिलों से फसल के नुकसान की फाइनल गिरदावरी रिपोर्ट तक भी नहीं मंगवाई है।

उन्होंने कहा कि हिसार कमिश्नरी के पांचों जिलों की 30 लाख से भी ज्यादा एकड़ कपास, ग्वार बाजरा आदि की फसलें सफेद मक्खी की बीमारी, सूखे सेम के इलाकों में जलभराव से खराब हो गई थी। राज्य सरकार की तरफ से करवाई गई विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के बारे में अब तक स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है, राज्य सरकार प्रशासनिक अधिकारी लोगों को अंधेर में रखे हुए हैं।

किसानों को संबोधित करते हुए महासचिव हरपाल सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरा राम पहुंच रहे हैं। आज पड़ाव का छात्र नेता सुमीत दलाल, सीटू नेता सुखबीर सिंह, एडवोकेट विक्रम मित्तल, डाॅ. महाबीर शर्मा, महिला नेत्री निर्मला देवी ने समर्थन किया।

सीटू के जिला सचिव एवं पूर्व जिला पार्षद सुरेश कुमार ने उपायुक्त कार्यालय पर किसान सभा द्वारा चलाए जा रहे महापड़ाव का समर्थन किया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इनकी मांगों का समाधान किया जाए अन्यथा सीटू भी इनके आंदोलन के समर्थन में आएगी। यह निर्णय सीटू जिला सचिव मंडल की मीटिंग में लिया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज ने की।

महापड़ाव के तीसरे दिन शनिवार को लघु सचिवालय में धरना स्थल पर डटे किसान।

खबरें और भी हैं...