चावला ने की राखी शाहपुर की सड़क बनवाने की मांग
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण भवन एवं सड़क शाखा हिसार ने हिसार से जींद वाया नारनौंद का एस्टीमेट 78 करोड़ 53 लाख 23 हजार रुपये का सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। चावला ने कहा कि हिसार से जींद वाया नारनौंद यातायात की पूर्ण सुविधा है परंतु हिसार जहाजपुल सब्जी मंडी से जींद वाया चैनत, मंडी लोहारी राघो, राखी शाहपुर कोई यातायात की सुविधा नहीं है। बल्कि किसान, व्यापारी, पर्यटक, रोजगार के लिए लोग बरवाला या हांसी वाया हिसार पहुंचते हैं, इससे जनता को आवागमन में परेशानी हो रही है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि सर्व जन समाज पार्टी चैनत मंडी लोहारी राघो और राखी शाहपुर तक रोड बनवाने का जल्द कार्य करे। उन्होंने कहा कि विभाग ने अब इस सड़क मार्ग को हिसार से जींद वाया नारनौंद कर दिया है, जिस कारण रोघी खाप और 12 खाप के गांव से सरकार भेदभाव करके विकास को रोकना चाहती है।