नौजवान सभा का किसानों के समर्थन में धरना कल
हिसार | जनवादीनौजवान सभा की बैठक शनिवार को सूबेसिंह स्मारक भवन में हुई। बैठक को मुख्य रूप से पुनीत बधावड़ दिनेश सिवाच ने संबोधित किया। सभा के सचिव मुकेश दुर्जनपुर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि लघु सचिवालय के समक्ष चल रहे बेमियादी किसान महापड़ाव के समर्थन में सैकड़ों छात्र युवा 15 फरवरी के धरने में शामिल होंगे। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की अनदेखी के कारण भाजपा की मौजूदा सरकार किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। बैठक में जिला उपप्रधान संजय बूरा, जयदीप, विकास, कुलदीप राजली संजय तिसावर आदि उपस्थित थे।