पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • तीन दौर की बातचीत के बाद माना सांगवान खेमा

तीन दौर की बातचीत के बाद माना सांगवान खेमा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दौर की बातचीत के बाद शनिवार को दूसरे दिन जाटों का सांगवान खेमा धरना खत्म करने पर राजी हो गया। वार्ता के लिए हांसी रेस्ट हाउस पहुंचे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने आश्वासन दिया कि अन्य राज्यों में आरक्षण मिला तो हरियाणा के जाटाें को भी केंद्र में कोटा मिलेगा। सरकार के इस आश्वासन पर रात 11 बजे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह सांगवान मान गए। वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ हुए समझौते से रविवार को ट्रैक पर साथियों को अवगत कराएंगे अौर फिर उनकी सहमति लेकर दोपहर तक ट्रैक से पड़ाव उठा लेंगे। वहीं, धनखड़ ने कहा, \\\"सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो आरक्षण के मुद्दे पर अध्ययन कर 31 मार्च तक रिपोर्ट देगी। मैं इनकी सुनने आया था अच्छे माहौल में बात हुई।\\\' इससे पहले मय्यड़ में रेलवे ट्रैक शनिवार को भी जाम रहा। इस ट्रैक से हिसार की तरफ आने-जाने वाली 12 पैसेंजर तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहीं। कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया। इससे रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है।

दिन में डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने स्पेशल गाड़ी से जाट नेताओं को बुलाया। सांगवान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन दिया और शर्त रखी थी कि 4 जाट नेताओं (केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला) में से दो नेता विश्वास दिलाएं कि जाटों को पिछड़ी जाति में शामिल किया जाएगा।

सांगवान के आंदोलन का समर्थन करते हुए यशपाल मलिक ने कहा, \\\"सांगवान मोर्चा थामकर रखें, हम उनके साथ हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। 21 फरवरी को ही मय्यड़-रामायण में रैली करेंगे। प्रदेश सरकार इसी विधानसभा सत्र में आरक्षण संबंधी बिल पेश करे। 31 मार्च तक इंतजार नहीं करेंगे। तब तक संसद का सत्र पूरा हो जाएगा और फिर हरियाणा का आरक्षण आगामी मानसून सत्र तक लटक जाएगा।

हिसार | आरक्षणकी मांग को लेकर सांगवान गुट के लोग शनिवार को दूसरे दिन भी मय्यड़ में रेलवे ट्रैक पर डटे रहे।

खबरें और भी हैं...