शूटिंग में जीते पदक
हिसार | फतेहचंदमहिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट्स कोर की सीनियर अं्डर ऑफिसर सोनिका को शूटिंग प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत पदक प्राप्त करने पर हरियाणा सरकार की ओर से 51000 रूपये की राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्या निशा भाटिया एवं महाविद्यालय स्टाफ ने उनकेे अभिभावकों एवं लेफ्टिनेंट सुनीता रहेजा को बधाई दी।