पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पुलिस बल मिलने पर ग्रीन बेल्ट का हो सकेगा निर्माण

पुलिस बल मिलने पर ग्रीन बेल्ट का हो सकेगा निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदलचौक के निकट ग्रीनबेल्ट पर नगर निगम प्रशासन ने निर्माण कराने से पुलिस बल मिलने तक पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए हैं। निगम प्रशासन ने पुलिस से ग्रीन बेल्ट के निर्माण कराने के लिए मदद मांगी है। जबकि पिछले चार दिन से पुलिस की मदद को लेकर ही बात चल रही है, लेकिन अभी बात ही नहीं बन सकी है।

ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा ताे यहां हुए अतिक्रमण और कब्जों से भी राहत मिलेगी, लेकिन पुलिस मिलने तक निगम निर्माण कराने को तैयार नहीं है। निगम के एक्सईएन रामजीलाल कहते हैं कि अब पुलिस बल की मौजूदगी में ही निर्माण होगा। दूसरी ओर, सिरसा रोड स्थित ग्रीनबेल्ट से खुद लाेग ही कब्जा हटाने लगे हैं। मंगलवार को कई लोगों ने कब्जों को हटाने की शुरुआत कर दी। तीन स्थानों पर कब्जे हटाने के दौरान मलबे में से ईंटों से लेकर अन्य निर्माण सामग्री लोगों ने हटाने की शुरुआत कर दी। दूसरी ओर, निगम अफसरों ने पुलिस से मदद मांगी है, मंजूरी मिलते ही पुलिस बल के साथ कब्जा हटेगा।

आढ़तीबेखौफ, अफसरों को फिक्र नहीं तक नहीं

पुरानीसब्जी मंडी में आढ़ती बेखौफ हैं तो अफसरों दीवार की रखवाली से लेकर यहां व्यवस्थाओं को लेकर फिक्र ही नहीं है। यही कारण दीवार तोड़ने के मामले को लेकर अफसर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सके हैं। मजेदार बात यह है कि सड़कों तक अतिक्रमण के अलावा लोगों ने डस्टबिन तक सड़क तक रख दिए हैं। जबकि निगम ने डस्टबिन दीवार के सहारे रखवाए थे।

खबरें और भी हैं...