दवा खाने से बीमार हुए विद्यार्थियों को मिले आर्थिक सहायता : पनिहार
हिसार | हजकांके जिला प्रधान रणधीर सिंह पनिहार ने कहा कि नेशनल डी वर्मिंग डे पर स्कूलों में छात्रों जो दवा पिलाई गई थी उससे कई स्कूलों में छात्र बीमार पड़ गए। उन्होंने कि गांव पनिहार चक में मंदीप मनीषा स्कूल में दवा पीने से बीमार पड़ गए। इन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पनिहार ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की जांच करवाई जाए तथा पीड़ित गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए।