रोजगार का साधन है गाय : शमशेर आर्य
हिसार | गायहमारे स्वास्थ्य का खजाना तथा रोजगार का मुख्य साधन है। इसलिए हमें गाय की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। यह बात हरियाणा राज्य गोशाला संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर आर्य ने संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे देश में गोपालन होता रहा तब तक लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहा, लेकिन वर्तमान समय में हमने गाय को भूला दिया, जिसके कारण हम मानसिक, शारीरिक आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। इस मौके पर आनंद मुनि, महामंत्री रामकिशन सिवाच, पंचगव्य प्रभारी सतपाल मधु, वेद प्रचार मंडल अध्यक्ष रामकुमार आर्य आदि ने भी अपने विचार रखे तथा गाय का महत्व बताया।