बसंत पंचमी आनंद का परिचायक : डॉ. अशोक
बसंत पंचमी पर अनेक कार्यक्रम हुए
सिवानी मंडी | भारतीयसंस्कृति में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। यह आनंद और उत्सव का परिचायक है। ये विचार सामाजिक संस्था सवेरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ. अशोक कुमार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के दिन को ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म दिवस भी मनाया जाता है, जो कि अज्ञानता रूपी अंधेरे का नाश करनी वाली है और जीवन में उत्तम बुद्धि देने वाली है। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की गई हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
मंडी आदमपुर सिटी | आदर्शउच्च विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता, मंत्र, प्रेरक प्रसंगों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राचार्या शकुंतला खिचड़ ने प्रकृति के बदलते स्वरूप के माध्यम से बच्चों को बदलाव का महत्व समझाया और कहा कि कभी भी नैतिक मूल्यों को नहीं छोड़ना चाहिए।
अग्रोहा | आदर्शहाई स्कूल सिवानी बोलान में बसंत पंचमी के अवसर पर वार्षिक समारोह एक नई उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उकलाना हलके के विधायक अनूप धानक ने अध्यक्षता स्कूल निदेशक पूजा खुराना ने की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विधायक ने बच्चों का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिहाग, अन्नू बोला, प्रदीप सिहाग, ओमप्रकाश ढाका, दिलबाग सिवाच सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।
अग्रोहा | बसंतपंचमी पर श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर काजला धाम के प्रांगण में शुक्रवार को 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मंदिर प्रांगण में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के महंत अंजनी भाई जोशी के सान्निध्य में प्रात:काल श्रीबाला जी महाराज का विशेष स्नान स्वर्ण शृंगार किया गया। दोपहर को बुधला संत मंदिर हिसार की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। रात्रि को श्रीबाला जी सेवा मंडल हिसार द्वारा विशाल जगराता किया गया, जिसमें कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।
मंडी आदमपुर सिटी | संतनामदेव सेवा समिति की ओर से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित संत नामदेव मंदिर के प्रागंण में शुक्रवार को बसंत पंचमी के मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक अशोक पंवार ने बताया कि कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ ठाकरराम राठौड़ की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर गोलू राम मिस्त्री, देवीलाल सांखला, विनोद वर्मा, साधुराम, राधेश्याम खैरमपुर, सुरजीत, भजनलाल राठौड़, लीलूराम चूली, अनूप खैरमपुर, जयसिंह, राजबीर, अनिल, राजकुमार, विजय कैथ, विक्रम पंवार दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
मंडी आदमपुर सिटी | रॉयलइंटरनेशनल स्कूल खाराखेड़ी में शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक युद्धवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बसंत पंचमी के पर्व को जीवन की शुरुआत का दिन माना जाता है। यह दिन खुशियों के आगमन का दिन है। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया पुष्प चढाएं गए। सभी बच्चों अध्यापकों ने मां सरस्वती की वंदना की।