राखी-शाहपुर की सड़क बनवाने की मांग
हिसार | सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोक निर्माण भवन एवं सड़क शाखा हिसार ने हिसार से जींद वाया नारनौंद का एस्टीमेट 78 करोड़ 53 लाख 23 हजार रुपये का सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। चावला ने कहा कि हिसार जहाजपुल सब्जी मंडी से जींद वाया चैनत, मंडी लोहारी राघो, राखी शाहपुर कोई यातायात की सुविधा नहीं है बल्कि किसान, व्यापारी, पर्यटक, रोजगार के लिए लोग बरवाला या हांसी वाया हिसार पहुंचते हैं।