सरकार की नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने रहे हैं: सिंह
प्रदेश सरकार की नीतियों के सकारात्मक परिणाम अब सामने रहे हैं और इससे प्रदेश में बदलाव की मुहिम शुरू हुई है। पंचायत चुनाव इसका एक उदाहरण हैं। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के ओएसडी कै. भूपेंद्र ने लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि शिक्षित लोगों के पंचायत चुनाव जीतने से अब प्रदेश के विकास को लेकर धरातल स्तर पर काम आरंभ होगा। शिक्षित लोग अपने गांव की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और उनका समाधान करवा सकते हैं। प्रदेश सरकार की सोच किसी क्षेत्र विशेष की नहीं अपितु प्रदेश की है।