पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगाना के लोगों ने नहीं मानी अफसरों की बात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुसविचालय में धरना स्थल से दूसरे दिन भी नहीं उठाया मनोज का शव

भगानाप्रकरण को लेकर लघु सचिवालय के गेट पर चल रहे धरने पर रखा मनोज का शव दूसरे दिन भी नहीं उठ सका। पीड़ित परिवार मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं है। शुक्रवार को एसडीएम अशोक बंसल एवं डीएसपी जयपाल सिंह एवं बरवाला के तहसीलदार राजेश कुमार पीड़ित परिवार से मिले और शोक प्रकट किया। मृतक के परिजनों ने अधिकारियों के सामने परिवार को दस लाख आर्थिक सहायता परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने तथा गांव की अन्य समस्याओं के बारे अवगत कराया। अधिकारियों ने मृतक के परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया की उनकी मांगों को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा और मृतक के इलाज पर जो दवाइयों आदि का खर्चा हुआ है उसकी भी अदायगी कर दी जाएगी। अधिकारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। लेकिन परिवार ने पुलिस प्रशासन की बात को ठुकरा दिया। देर रात तक पुलिस प्रशासन के अधिकारी धरनास्थल के निकट डेरा डाले रहे।

ये था भगाना के मनोज की मौत का मामला

दिल्लीजंतर-मंतर पर बैठे भगाना गांव के दलित पिछले लंबे समय से धरनारत हैं। भगाना कांड के पीडि़त मनोज जिसे धरने पर लगातार स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और डॉक्टर 15 दिन दाखिल रखने के बाद भी उसे बचाने में नाकामयाब रहे।

चार साल से लगातार धरने पर बैठे पीड़ित परिवार

संजयचौहान ने बताया कि 21 मई 2012 से भगाना के पीडि़त दलित लगातार हिसार दिल्ली धरना दे रहे हैं। सरकार प्रशासन की अनदेखी संवेदनहीनता का खामियाजा उन्हें अपने परिवार के एक सदस्य को खोकर भुगतना पड़ा है। मनोज की मौत इसका जीता-जागता सबूत है कि प्रदेश केंद्र सरकार दलित पिछड़ी जाति की कितनी हितैषी है और इसके लिए पूरा सिस्टम दोषी है।

भगाना के युवक की मौत पर उसके परिजनों को सांत्वना देते एसडीएम अशोक बंसल अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...