पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • श्रीगंगानगर रेवाड़ी पैसेंजर रद्द, 7 गाड़ियों के रूट बदले

श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर रद्द, 7 गाड़ियों के रूट बदले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएफ-जीआरपी को शिकायत का इंतजार

आरक्षण को लेकर ट्रैक जाम है। इसके चलते ट्रैक पर ट्रेनेंं प्रभावित हैं। कुछ ट्रेने रद्द कर दी गई या फिर उनके रूट बदल दिए गए। इससे विभाग के अधिकारी भी अंजान नहीं हैं। बावजूद इसके आरपीएफ और जीआरपी को प्रकरण को लेकर एक अदद शिकायत का इंतजार है। जीआरपी जहां वर्तमान हालातों कार्रवाई का ठीकरा आरपीएफ के सिर फोड़ रही है। वहीं आरपीएफ को विभाग की ओर से अफसरों द्वारा की जाने वाली शिकायत का इंतजार है।

जाट संगठन आरक्षण को लेकर आंदोलनरत है। शुक्रवार दोपहर से मय्यड़ स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर डेरा जमाए हैं। आंदोलनकारियों ने ट्रैक ठप कर दिया है। ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। इससे रेलवे का हर अफसर बखूबी परिचित है। यही नहीं बाधित ट्रैक को शुरु कराने के लिए रेलवे के अधिकारी जिला उपायुक्त से भी मिल चुके हैं।

^ट्रैक रोके जाने को लेकर जीआरपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जीआरपी मानती है कि अभी तक कोई एेसा अपराध नहीं हुआ जिसको लेकर मुकदमा दर्ज किया जा सके। पटरी रोके की जाने के मामले में आरपीएफ को कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि ट्रेैक बाधित करना रेलवे एक्ट की अवहेलना के तहत आता है। फिलहाल जीआरपी पूरी स्थिति की निगरानी कर रही है।’’ विजयकुमार,डीएसपी जीआरपी

अभी तक कोई शिकायत नहीं आई

आरपीएफकी ओर से कोई कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। नाम छापने की शर्त पर आरपीएफ के एक अधिकारी ने इतना ही कहा है कि रेलवे के अधिकारियों को शिकायत आएगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। फिलहाल शिकायत का इंतजार है।

1. 19611अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस गाड़ी वाया भिवानी, रोहतक, जींद, बठिंडा जाखल चली।

2.गाड़ीसंख्या 12556 हिसार गोरखपुर सुपरफास्ट गाड़ी वाया हिसार, जाखल रोहतक से संचालित हुई।

3.गाड़ी14519 दिल्ली बठिंडा वाया जाखल, हिसार, बठिंडा चलाई गई।

4.गाड़ीसंख्या14520 बठिंडा दिल्ली 14 फरवरी को परिवर्तित मार्ग रोहतक, जाखल, हिसार से संचालित होगी।

रैली स्थल के मंच से बीच-बीच में एकता के नारे लगते रहे। जो भी वक्ता संबोधन के लिए आया उसने सबसे पहले एकता के नारे लगवाए।

रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन एक ही यात्री हरिगोविंद पहुंचा। उसे भिवानी जाना था।

ट्रैक के समीप ही अलग से गद्दा बिछाकर आराम फरमाता आंदोलनकारी।

रैली स्थल पर इस अंदाज में भी पहुंचे आंदोलनकारी।

आंदोलनकारी ताश खेलकर अपना समय व्यतीत करते दिखे।

आंदोलन के दौरान महिलाअों ने भी ट्रैक पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मय्यड़ में रैली स्थल के पास ही रेलवे ट्रैक पर बिस्तर लगाकर सुस्ताते जाट आरक्षण आंदोलनकारी।

खबरें और भी हैं...