पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जरूरतमंद बच्चे पढ़ सकें, खोल दिए तीन शिक्षा केंद्र

जरूरतमंद बच्चे पढ़ सकें, खोल दिए तीन शिक्षा केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. बात 2009 की है। जब सीमा सैनी बीएड कर रही थीं तो डाॅ. निधि बधवा जियोलॉजी से पीएचडी। अपनी कॉलेज की दोस्तों से यूथ वीरांगना का नाम सुना तो संगठन से जुड़ गई। नशे के खात्मे से लेकर शिक्षा की अलख जगाने के लिए सिर्फ सीमा और निधि ही नहीं तमाम घरेलू, छात्राएं और नौकरीपेशा महिला करीब 300 तक जुड़ गईं। इनमें कोई महिला शिक्षक है तो काेई चिकित्सक।

अब परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिलाने से लेकर जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने और ट्यूशन देने का काम कर रहीं हैं। वेलेंटाइन वीक भी मनाया गया तो असहाय बच्चों को गिफ्ट के बजाय तीन नि:शुल्क शिक्षा केंद्र इन बच्चों को भेंट कर दिए गए। संगठन से जुड़ी सीमा कहती हैं कि बठिंडा का संगठन है, जोकि नशा उन्मूलन के लिए काम करता है। निधि कहती हैं कि गांवों और पिछड़े क्षेत्रों में हम अवकाश के दिन सर्वे करते हैं। किस एरिया में सर्वे करना है, इसका फैसला रोजाना होने वाली बैठकों में करते हैं। सीमा एक निजी स्कूल में टीचर हैं। ऐसे ही तमाम महिलाएं भी हैं।
ऐसे में अपने काम-काज से फ्री होते ही जिन क्षेत्रों में सर्वे किया जाना है, वहां यह महिलाएं पहुंच जाती हैं। रैलियों के अलावा गांवों में भी जागरूकता कैंप और काउंसिलिंग तक यह वीरांगनाएं खुद करती हैं। अब गरीब बच्चों की मदद के लिए पटेल नगर, जहाजपुल व 12 क्वार्टर में नि:शुल्क शिक्षा केंद्र खोल दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं...