पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Good News : घर पर बैठे ले सकेंगे बर्थ डेथ सर्टिफिकेट

Good News : घर पर बैठे ले सकेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. नगर निगम के बर्थ एंड डेथ ब्रांच का डाटा ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल इंडिया के नए सॉफ्टवेयर से जोड़कर काम की शुरुआत कर दी है। नए सिस्टम से आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से लेकर सर्टिफिकेट की कॉपी अपने घर पर ही निर्धारित अवधि में निकालने की सुविधा का लाभ मिलेगा। बर्थ सर्टिफिकेट से शहर के सभी उन सभी अस्पतालों को भी जोड़ दिया गया है, जिनमें बच्चों का जन्म होता है।

अभी तक नए सॉफ्टवेयर काे लेकर ट्रायल चल रहा था। ट्रायल का दौर सफल रहा तो सीआरएस यानि सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू कर दिया गया है। यहां बता दें कि कई राज्यों को सीआरएस से जोड़ दिया गया है। इसमें हिसार भी शामिल हो गया है। अभी तक राज्य का डाटा ही पुराने सॉफ्टवेयर पर मौजूद था, जबकि अब पूरा डाटा ही केंद्रीयकृत हो गया है। आवेदकों को नए सिस्टम से फायदा यह होगा कि आवेदन करने के बाद जरूरत पड़ने पर कॉपी घर बैठे ही निकाल सकेंगे। साथ ही दस्तावेज खोने की स्थिति में भी परेशान होने के बजाय सिस्टम से ऑनलाइन प्रिंट निकालने में मदद मिलेगी। हालांकि अभी आवेदन के मूल दस्तावेज व फीस नगर निगम में ही जमा कराने होंगे। वहीं, निगम अफसरों का कहना है कि अभी नया सिस्टम है, एेसे में अभी परेशानी आ सकती है।
खबरें और भी हैं...