पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पुलिस लाइन में मंडराया ड्रोन, आईजी ने परखी गुणवत्ता

पुलिस लाइन में मंडराया ड्रोन, आईजी ने परखी गुणवत्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। पुलिस लाइन के ऊपर आकाश में बुधवार को ड्रोन उड़ा। दिल्ली से ड्रोन लेकर पहुंची टीम ने पुलिस अफसरों के सामने इसका डेमोस्ट्रेशन किया। इस दौरान ड्रोन की गुणवत्ता परखी गई। डेमो के दौरान टीम ने आईजी अनिल कुमार राव सहित अन्य पुलिस अफसरों को ड्रोन के संचालन के बारे में जानकारी दी। ड्रोन एवं इसमें लगे वीडियो कैमरे की क्षमता के बारे भी बताया गया। गुरुवार को भी इसका डेमो किया जाएगा।

ये हैं ड्रोन की विशेषताएं
डेमोस्ट्रेशनदेने वाली टीम ने आईजी अनिल कुमार को राव को बताया कि ड्रोन 2 किलोमीटर के दायरे में 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कर सकता है। ड्रोन 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ गतिविधियों पर निगरानी कर सकता है। खास बात तो यह है कि इसमें लगा वीडियो कैमरा स्टेबल रहता है। इसकी क्षमता (4 के) की है। इससे ली गई तस्वीरें और वीडियो भी क्लियर आती है। इसे आसानी से उड़ाया जा सकता है।

टीम ने रेंज के पुलिस कर्मियों को सिखाए संचालन के गुर
पुलिस लाइन में डेमोस्ट्रेशन के दौरान हिसार रेंज के सभी जिलों से पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ड्रोन को किस तरह से चलाया जाएगा। इसकी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मी गुरुवार को भी इसके संचालन का प्रशिक्षण लेंगे।

जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर होने वाले धरना-प्रदर्शन में ड्रोन के इस्तेमाल और पुलिस की तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर आईजी अनिल कुमार राव बोले कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। कोई भी संगठन लोकतांत्रिक तरीके से मांग सरकार के सामने रख सकता है। कानून व्यवस्था खराब करने का अधिकार किसी को नहीं है। कहीं एेसा दिखाई दिया तो पुलिस अपना काम करेगी।'' अनिलकुमार राव, आईजी, हिसार रेंज।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो
खबरें और भी हैं...