पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आरक्षण आंदोलन : जाट नेताओं में फूट भी हुई जाहिर

आरक्षण आंदोलन : जाट नेताओं में फूट भी हुई जाहिर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. भगाना में आरक्षण रैली के दौरान जाट नेताओं के बीच फूट भी खुलकर सामने आई। अधिकांश वक्ताओं ने जाटों के बीच एकता में कमी का जिक्र करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। जाट नेता राजबीर बडाला ने तो साफतौर पर कहा- न्यारे पाटोगे तो बात कोणी बनै। कड़ै सांगवान बैठ गया, कड़ै समैण। सारे इकट्ठे हो जाओ, जदै मिलेगा आरक्षण।

रैली में पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने सर्व खाप के हरियाणा बंद आह्वान पर सवालिया निशान लगा दिया। बोले-जाट की दुकान नहीं, बाजार नहीं, फिर हरियाणा बंद कैसे कर देते। तभी नीचे-नीचे समझौता कर लिया। कमेटी से कुछ नहीं होगा। इतना ही नहीं, सांगवान ने सर्व खाप के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले कैप्टन मान सिंह दलाल और पवनजीत बनवाला से मंच से ही सवाल कर लिया। कहा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उनसे खुद कहा है कि एेसा कोई वादा नहीं किया कि यूपी के साथ हरियाणा को आरक्षण दे देंगे। अगर ऐसी बात हुई है तो बताओ दलाल साहब। फिर पवनजीत से मुखातिब होते हुए सांगवान ने कहा, हमारे आदमी बहकाते रहे। मैं माफी चाहूंगा, ऐसी कोई बात नहीं हुई।

यूनियन मजबूत करनी होगी
रैली की अध्यक्षता कर रहे जाट नेता राजेंद्र पंघाल भगाना ने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा, अपने लोगों की वजह से ही नुकसान हुआ है। जाटों को अपनी यूनियन मजबूत करनी होगी। सिवानी से रामकुमार ने सर्व खाप और सरकार के बीच समझौते के तहत बनी चार सदस्यीय कमेटी को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम कमेटी को नहीं मानेंगे और बहकावे में नहीं आएंगे। बस एक ही मांग है- साड्डा हक इत्थे रख। वरना रेल रोक दो, बिजली पानी रोक दो और लाठियां ले लो।
खापों के नेताओं ने कहा, चेहरे नहीं देखने जाएंगे, आंदोलन से लेंगे हक
धनखड़ खाप के नेता ओपी धनखड़ ने कहा- यह बाट मत देखना, खट्टर की मांग आरक्षण पूरी कर देगा। हम नेताओं के चेहरे देखने नहीं जाएंगे। आंदोलन चालू कर दो, आरक्षण मिल जाएगा। युवा नेता पवनजीत बनवाला ने सरकार में शामिल जाट नेताओं को लेकर कहा कि अगर आरक्षण नहीं दिला सकते तो इस्तीफा देकर आ जाओ, वरना बिरादरी साथ नहीं देगी। दलाल खाप के प्रवक्ता मान सिंह दलाल ने कहा कि पुराना राेहतक पूरा साथ है। ऐसी ही बात हुड्डा खाप के प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने कही। बोले- हम कमांडेंट के साथ हैं। अब पुराने रोहतक ने अंगड़ाई ले ली है। हम दिल्ली के चारों तरफ हैं। आरक्षण लेकर रहेंगे, वरना दिल्ली बदल देंगे। जाट नेता हवा सिंह बूरा ने कहा कि हरियाणा में आरक्षण जल्दी से नहीं मिलेगा। इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
खबरें और भी हैं...