हिसार. सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। महिलाओं और बेटियों को हम जितना सशक्त बनाएंगे, आने वाली पीढ़ियां उतनी ही मजबूती के साथ बेटियों के लिए बेहतर समाज और मानसिकता का निर्माण कर पाएंगी।
यह विचार दैनिक भास्कर के मेरी बेटी-मेरा गौरव अभियान के तहत आयोजित ग्रुप डिस्कशन में शहर की प्रमुख महिलाओं ने व्यक्त किए। भास्कर के मेरी बेटी-मेरा गौरव अभियान में जीडी गोयनका ग्लोबल स्कूल और गर्ग आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के डॉ. अशोक गर्ग सहयोगी हैं।
इस डिस्कशन में महिला पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षाविद्, चिकित्सक व स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दैनिक भास्कर कार्यालय में करीब दो घंटे चली इस चर्चा में महिलाओं ने बेटियों के लिए बेहतर समाज और बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव को लेकर अपनी बेबाक टिप्पणियां दीं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर....