हिसार। नई सब्जी मंडी को शिफ्ट हुए करीब 11 महीने बीत चुके हैं, लेकिन इंतजाम अभी भी अधूरे हैं। ऐसे में आढ़तियों के साथ ही मंडी यूनियन की नाराजगी भी बढ़ रही है। मार्केट कमेटी पर तो दो-दो मंडियां संचालित कराने का आरोप भी है। दूसरी ओर, निगम प्रशासन ने भी पुरानी सब्जी मंडी की दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सिर्फ मेंटेनेंस कराने का फैसला लिया है।
मार्केट कमेटी के अफसरों पर यह भी आरोप लगने लगे हैं कि मंडी शिफ्ट कराने के लिए आढ़तियों से लेकर वहां कारोबार करने वालों को यूज किया गया। दूसरी ओर, पुरानी मंडी में कारोबार को लेकर आढ़ती और कारोबारियों के साथ ही स्थानीय लोगों की नाराजगी भी बढ़ रही है। स्थानीय निवासी दलवीर बजाज कहते हैं कि मंडी शिफ्ट होने के बावजूद दो-दो मंडियों का संचालन कराना गलत है।
मंडी शिफ्ट होने से पहले ये दिए गए आश्वासन
> वाटरकूलर : वाटरकूलर अभी तक पर्याप्त रूप से नहीं लग सके हैं।
> टॉयलेटभी बंद : रोजानाहजारों लोग आते हैं, लेकिन टॉयलेट भी दुरुस्त नहीं।
> बैंक-एटीएमतक का इंतजाम नहीं : मिलगेटरोड पर बैंक एटीएम ही खुले।
> पुलिसचौक : लाखोंका कारोबार होता है, ऐसे में आढ़ती सहमे हुए रहते हैं।
> धर्मकांटा: धर्मकांटोंकाे लगवाने का भी प्रस्ताव था, लेकिन अभी इंतजार।
> गेटएंट्री गेट नहीं : एंट्रीगेट की छोड़िए मुख्य गेट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं।
> पशु: जबसुरक्षा ही नहीं होगी तो मुख्य दरवाजों से पशु आएंगे।
> कैंटीन: नईमंडी में कैंटीन की बोली होने का इंतजार हो रहा है।
मंजूरी मिलते ही बाकी कार्य भी करवा दिए जाएंगे