सिरसा। पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां गुरुवार को सीबीअाई विशेष अदालत में पेश हुए। उन्होंने पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अदालत ने डेरा प्रमुख को 20 फरवरी को फिर से पेश होने के आदेश दिए।