पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Young Woman Sold A Million Rupees In Hisar

पंजाब की युवती को हांसी में एक लाख रुपए में बेचा, पांच पर मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अमृतसर के एक गुरुद्वारे में सेवादार युवती को हांसी में एक लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पटियाला की गुरमीत कौर, गुरतेज, पातड़ा (पंजाब) की कर्मजीत कौर, हिसार माॅल रोड की राजबाला व हांसी के भारतभूषण पर केस दर्ज किया है। कर्मजीत कौर व राजबाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

अमृतसर के गुमला चौक की युवती ने बताया कि राजबाला की भांजी की शादी हांसी में हुई है। उसके मकान के पास भारतभूषण की कपड़ों की दुकान है। भारतभूषण ने उससे अपने लिए लड़की ढूंढ़ने को कहा। भांजी ने राजबाला को यह बात बताई तो राजबाला ने युवती से भारतभूषण की शादी कराने की बात छेड़ी।
इसके बाद आरोपी उसे 17 जनवरी को हिसार ले अाए। दो दिन बाद उसकी शादी भारतभूषण से करा दी गई। 7 दिन बाद युवती को बेचे जाने का शक हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि 1 लाख में सौदा किया गया। युवती के माता-पिता की 12 साल पहले मौत हो गई थी। घर में कोई कमाने वाला नहीं है।