पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में अभय चौटाला पर सीबीआई ने कसा शिकंजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीबीआई अदालत ने अब इनेलो विधायक अभय चौटाला के खिलाफ भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
सोमवार को दिल्ली कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई को 97 अतिरिक्त गवाहों को भी शामिल करने को स्वीकृत दे दी। अभय चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं। ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला पहले ही शिक्षक भर्ती मामले में तिहाड़ जेल में हैं।
दूसरी ओर अभय चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। इस मामले को लेकर सीबीआई का कहना है कि शुरुआती जांच में कुछ गवाह शामिल नहीं किए गए थे। जिसे अब शामिल किया जाना चाहिए। सीबीआई की इस मांग को न्यायाधीश मनूराय सेठ ने मान लिया है। सीबीआई ने अभय चौटाला के खिलाफ यह मामला २क्क्६ में दर्ज किया था। सीबीआई ने दावा किया कि उनके पास घोषित संपत्ति से पांच गुणा अधिक संपत्ति है।
दूसरी ओर अभय चौटाला के वकील हरीश शर्मा ने कहा कि इस मामले में चार्जसीट 2009 में दायर की गई। 2011 में चार्ज फ्रेम कर दिए गए। ऐसे में अब इसका कोई औचित्य नहीं बनता।