पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एचटेट के दूरदराज सेंटरों पर रोष, इनसो ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. इनेलो पार्टी की छात्र विंग इनसो ने युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष अशोक पूनियां, इनसो के जिला प्रभारी अनिल बालकिया और इनसो के जिला अध्यक्ष हर्ष बामल के संयुक्त नेतृत्व में डाबड़ा चौक पर शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का पुतला फूंका। इनसो ने 1 व 2 फरवरी को एचटेट की परीक्षा को लेकर दूरदराज के शहरों में बनाए गए केंद्रों पर रोष जताया।
युवा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक के युवाओं के साथ तो लगाव है, मगर बाकी हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव करते हैं। युवा नेताओं ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री ने इस प्रकार युवाओं का शोषण बंद नहीं किया तो युवा इनेलो व इनसो पूरे हरियाणा में सीएम व शिक्षा मंत्री का विरोध करेंगे।