पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दबाव बनाकर एएलएम को पोल पर चढ़ाया, लगा करंट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. बिजली निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए निगम के अफसर दबाव बना कर सहायक कर्मचारियों की जान जोखिम डाल रहे हैं। बुधवार को आर्यनगर में ट्रांसफार्मर पर जबरन चढ़ाए गए सुमित नाम के अस्टिटेंट लाइनमैन ( एएलएम) करंट लग गया। इससे उसका दायां हाथ और बाएं पैर का घुटना झुलस गया। युवक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
पेटवाड़ निवासी सुमित ने बताया कि बुधवार को एसडीओ ने मुझे ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने को कहा था। इसके लिए पोल पर चढऩा था। ऑर्डर नहीं मानने पर कार्रवाई करने का डर दिखाया गया। इस कारण मुझे लाइन पर चढऩा पड़ा। लाइन पर चढ़कर मैंने करंट जांचने के लिए हथेली का पिछला हिस्सा तार से छुआ था।
करंट लगने से मैं नीचे जा गिरा। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ याद नहीं। आंखें खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। मुझे साथी कर्मचारी अस्पताल ले आए थे। बता दें की नियम के मुताबिक असिस्टेंट लाइन मैन (एएलएम) को पोल पर नहीं चढ़ाया जा सकता।