सिरसा। हरियाणा से राजनीति की शुरुआत कर यहां के कई नेता दिल्ली की राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाते आए हैं। कई बड़े नेता सरकार हो या विपक्ष दोनों में ही बड़े ओहदों पर रहे हैं और अभी भी हैं। इनमें से वर्तमान में सबसे युवा नाम है अशोक तंवर का। अशोक अबतक के सबसे कम उम्र के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में वे हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
राहुल गांधी से उनकी नजदीकी जगजाहिर हैं। तंवर की शादी अजय माकन की चचेरी बहन और ललित माकन की बेटी से हुई है। अवंतिका पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की नातिन हैं।
आज अशोक अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है कुछ महत्वपूर्ण बातें। अशोक तंवर का जन्म झज्जर जिले के चिमनी गांव में हुआ था। इनकी मां का नाम कृष्णा और पिता का नाम दिलबाग है। अशोक ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। यहीं से इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
सोनिया गांधी ने शादी के लिए दी थी सलाह
तंवर कांग्रेस के उभरते हुए राजनेता है, ये राहुल गांधी के बहुत करीबी माने जाते है। तंवर की शादी भी गांधी परिवार की पहल से हुई थी। अवंतिका माकन सोनिया गांधी के पास एडवाइज लेने गई थी तब उस समय सोनिया ने अवंतिका को (जो कि पहले से डायवोर्सी थी) दूसरी शादी की सलाह दी। उन्होंने अशोक का नाम सजेस्ट किया और अपनी तरफ से भरोसा दिलाया कि वह बहुत अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होंगे। जिसके बाद इनके रिश्ते की बात चली। अवंतिका और अशोक के 2 बेटे और एक बेटी है।
अवंतिका राजनीति में देती हैं पति का साथ
अवंतिका मानक तंवर अशोक के राजनीति फैसलों में हमेशा साथ देती हैं। वे खुद बड़े राजनीतिक घराने से संबंध रखती हैं। लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में भी अवंतिका पति का साथ देती हुई जनसंपर्क करते हुई दिखी थी।
आगे की स्लाइड में देखिए अशोक और उनकी फैमिली की चुनिंदा PHOTOS...