पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ATM लूटने के लिए गार्ड पर कातिलाना हमला, लहूलुहान हालत में बचाया पैसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. जहाजपुल स्थित पीएनबी के एटीएम का गार्ड पवन शुक्रवार सुबह लहूलुहान हालत में मिला। गुरुवार रात किसी ने उस पर कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। हमलावर ने उसके सिर पर गहरी चोट मारी। अस्पताल में भर्ती पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। एटीएम मशीन सुरक्षित रही। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पवन ने तीन चार दिन पहले ही ड्यूटी शुरू की थी। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है।
एटीएम के गार्ड तिलकनगर के राजकुमार ने बताया कि गुरुवार रात को यहां पवन की ड्यूटी थी। वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। हिसार में एक पीजी में रहता है। वह यहां तीन चार दिन पहले ही आया है। मैं शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एटीएम पर ड्यूटी के लिए आया था। यहां पहुंचा तो शीशे में से पवन को लहूलुहान हालत में पाया। वह अंदर के दरवाजे के साथ कमर लगाकर अचेत पड़ा था। चारों तरफ खून फैला हुआ था। उसे देखकर मैं घबरा गया था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....