पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन से टकराने के लिए बलजीत ने की सारी फंडिंग

रामपाल का खुलासा : प्रशासन से टकराने के लिए फंडिंग करने वाले शख्स का बताया नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सलाखों के पीछे रामलाल)
हिसार। सतलोक आश्रम में पुलिस बल के खिलाफ चलाए हिंसक अभियान के लिए सारा पैसा बलजीत ने मुहैया कराया था। उसी ने पुलिस पर गोलियां चलाने वाले रामपाल के निजी कमांडो और अन्य गतिविधियों पर रुपया खर्च किया। यह दावा रामपाल ने पुलिस के सामने किया है। रामपाल ने कहा कि पुलिस के खिलाफ विद्रोह में प्रयोग किया पैसा बलजीत ने दिया था। इस खुलासे के बाद अब पुलिस ने रामपाल के साथ-साथ बलजीत के खातों और प्रॉपर्टी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। बलजीत फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

पहले ही भांप लिया था टकराव होगा

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट नेे जब रामपाल की गिरफ्तारी के लिए समय सीमा बढ़ाई थी। उसी दौरान बलजीत ने अन्य प्रदेशों से रामपाल के समर्थकों को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बलजीत ने रामपाल की निजी बसाें में चालक परिचालक सहित एक एक अपना नजदीकी तैनात कर उन्हें वाहन के तेल और समर्थकों पर रास्ते में हाेने वाले खर्चे के लिए रुपए थमाए थे। जांच में सामने आया कि बलजीत पहले ही पुलिस प्रशासन से होने वाले टकराव को भांप चुका था। उसने सत्संग के शुरू होने से पहले ही आश्रम में काफी मात्रा में खाद्य सामग्री मंगा ली थी, ताकि टकराव के दौरान खाने पीने की व्यवस्था न बिगड़ सके। इसके बाद आश्रम में आने वाले लाइसेंसधारक समर्थकों से उनके लाइसेंसी हथियार मंगाने शुरू कर दिए थे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बलजीत के पास कहां से आया फंड...