हिसार. केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के साथ नगर निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने शनिवार रात सवा सात बजे बांद्रा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन साप्ताहिक है, जो हर मंगलवार को शाम 3 बजकर 45 मिनट पर चला करेगी। इस अवसर पर विधायक नरेश सेलवाल, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा, मेयर शकुंतला राजलीवाला, पूर्व सांसद रामजीलाल, रेलवे की बीकानेर मंडल की डीआरएम मंजू गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी एम श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक बुधराम शर्मा, हजकां के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह पनिहार, युवा नेता योगेश सिहाग व एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल आदि उपस्थित थे।