पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Beaten By Her Mother On The Street Throwing

हांसी में दूधमुंही बच्ची को सड़क पर फेंककर मां ने लातों से पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी। सिविल अस्पताल के समीप एक महिला ने करीब तीन महीने की अपनी दूधमुंहे बच्ची को सड़क पर फेंक दिया और उसे लातों से पीटने लगी। महिला की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। उन्होंने तत्काल बच्ची को सड़क से उठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया। महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। देर शाम को महिला का पति थाने में पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त है। उसकी नीयत बच्ची को मारने की नहीं थी।

घटना दोपहरबाद करीब तीन बजे हुई। अस्पताल की कैंटीन में बैठे कुछ लोगों ने एक महिला को अपने साथ लाई बच्ची को सड़क पर फेंकते देखा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला ने सड़क पर फेंकी गई बच्ची को तालों से पीटना शुरू कर दिया। महिला की हरकत को देखकर लोग मौके पर भागे और बच्ची को उठाकर कैंटीन में ले आए।
महिला भी बच्ची के पीछे-पीछे कैंटीन में आ गई और लोगों से बच्ची उसे देने को कहा। लोगों ने बच्ची को उसके हवाले नहीं किया, लेकिन घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही पुलिस एसआई रणबीर सिंह की नेतृत्व में मौके पर पहुंची। सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपनी करीब तीन महीने की बेटी को सड़क फेंक दिया है। छानबीन की जा रही है।
महिला पुलिस नहीं मिल पाई

पुलिस ने महिला से बच्ची को सड़क पर फेंकने का कारण पूछा तो वह चिल्लाने लगी और पुलिस से अनुरोध करने लगी कि उसे घर जाने दिया जाए। पुलिस ने तमाम प्रयासों के बावजूद उसने अपना नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह गाजियाबाद की रहने वाली है। महिला को थाने ले जाने का प्रयास किया तो वह बच्ची को हिसार चुंगी की तरफ खिसक गई। पुलिस ने उसका पीछा कर हिसार चुंगी पर उसे फिर पकड़ लिया। महिला पुलिस उपलब्ध न होने के कारण पुलिस ने कॉलेज की दो छात्राओं की मदद से महिला को पकड़ा।
बार-बार की छोड़ने की गुहार

थाने में भी महिला पुलिस से बार-बार उसे जाने देने की गुहार करती रही। लेकिन पुलिस ने महिला द्वारा बच्ची से फिर से ऐसी हरकत करने की आशंका से जाने नहीं दिया। देर शाम को थक-हारकर महिला ने अपने पति का नाम बताया। वह मंडी सैनियान की रहने वाली है। पुलिस की सूचना पर उसका पति थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से तनावग्रस्त है। उसने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता। पुलिस ने लिखित में उसकी बात लेकर उसे पत्नी सहित जाने दिया।
(फोटो- बच्ची को सड़क पर फेंकने की आरोपित महिला से सिविल अस्पताल में पूछताछ करता पुलिस कर्मचारी।)